Home Sports WATCH : लॉर्ड्स टेस्ट में अब एक और विवाद, सोशल मीडिया पर फैंस हो गए आगबबूला

WATCH : लॉर्ड्स टेस्ट में अब एक और विवाद, सोशल मीडिया पर फैंस हो गए आगबबूला

0
WATCH : लॉर्ड्स टेस्ट में अब एक और विवाद, सोशल मीडिया पर फैंस हो गए आगबबूला

[ad_1]

Jonny Bairstow Wicket, ENG vs AUS 2nd Test : लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट (Lord’s Test) मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मैच फिर से विवादों में आ गया. इसका कारण जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) का विकेट रहा. बेयरस्टो को एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने रन आउट किया लेकिन फैंस को ये ठीक नहीं लगा.

बेयरस्टो के विकेट पर विवाद

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में आज यानी रविवार को अंतिम दिन का खेल बाकी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 5वें और अंतिम दिन 6 विकेट चाहिए. वहीं, मेजबान इंग्लैंड को मुकाबला जीतने के लिए 257 रन की जरूरत है. इस बीच लॉर्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट के अंतिम दिन के खेल में कुछ ड्रामा देखने को मिला. इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने रन आउट कर दिया.

कैरी ने दिखाई चालाकी

बेयरस्टो ने कैमरून ग्रीन की एक छोटी गेंद को चकमा दे दिया. उन्होंने तुरंत ही अपनी क्रीज छोड़ दी. हालांकि ये उनके लिए सही नहीं रहा और एलेक्स कैरी ने इस पर चतुराई दिखाते हुए गेंद को पकड़ा और सीधे स्टंप्स की ओर निशाना लगा दिया. बेयरस्टो कुछ समझ पाते कि स्टंप्स बिखर गए. वह क्रीज से बाहर थे और उन्हें इसी वजह से पवेलियन लौटना पड़ा. फैंस को हालांकि ये ठीक नहीं लगा. सोशल मीडिया पर कुछ ने इसे सही तो कुछ ने क्रिकेट भावना के विपरीत बताया.

 

थर्ड अंपायर ने लिया फैसला

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस पर अपील की और सारे खिलाड़ी जोश के साथ जश्न मनाने लगे. इतना ही नहीं, वे जोर-जोर से हंस भी रहे थे. फैसले के लिए मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर मराइस इरास्मस की ओर इशारा कर दिया. इरास्मस ने बेयरस्टो को आउट देने में ज्यादा समय नहीं लिया. बेयरस्टो 22 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वह 193 के टीम स्कोर पर छठे विकेट के तौर पर आउट हुए.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here