[ad_1]

सईद अजमल ने भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच पर बयान दिया है
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्तूबर को महामुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में होने वाले इस मैच के लिए अभी से फैंस में उत्सुकता है। भारत-पाक के बीच यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए अभी से ही बयानबाजी का दौर चालू हो चुका है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट जीतने के लिए पंसदीदा है। अजमल को लगता है कि भारतीय गेंदबाजी पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बिल्कुल चुनौती नहीं दे सकेगी। उन्हें लगता है कि भारतीय गेंदबाजी कमजोर है।
[ad_2]
Source link