[ad_1]

Praful Patel
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से बगावत करने वाले गुट में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि राजनीति में वक्त के हिसाब से फैसले लिए जाते हैं। अजित पवार के नेतृत्व में जो फैसला लिया गया है वह महाराष्ट्र के विकास के लिए लिया गया है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बेहद करीबी माने जाने वाले पटेल का कहना है कि पार्टी में पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी कि महाराष्ट्र में हमें भाजपा के साथ जाना चाहिए और एनडीए का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मुद्दे पर उनकी शरद पवार से भी बात हुई थी। पार्टी के कुछ नेताओं ने भी एनडीए में शामिल होने के पार्टी के नेताओं के विचारों से पवार को अवगत कराया था। लेकिन पवार नहीं माने।
शरद पवार ने हाल ही में प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। पटेल का कहना है कि कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर एनसीपी ने महाविकास आघाड़ी बनाई और सरकार का गठन किया था, तो वह गठबंधन भी स्वाभाविक नहीं था। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ बहुत कुछ कहते हैं। लेकिन भाजपा और शिवसेना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, बल्कि शिवसेना ज्यादा कट्टर है। इसके बावजूद एनसीपी ने शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि राजनीति में वक्त के हिसाब से फैसले लिए जाते हैं।
[ad_2]
Source link