Home Breaking News Pakistan: आईएमएफ का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार बन जाएगा पाकिस्तान, जानिए पहले तीन कौन से देश

Pakistan: आईएमएफ का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार बन जाएगा पाकिस्तान, जानिए पहले तीन कौन से देश

0
Pakistan: आईएमएफ का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार बन जाएगा पाकिस्तान, जानिए पहले तीन कौन से देश

[ad_1]

pakistan set to become fourth biggest debtor of imf report know list

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष

विस्तार


गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान को आईएमएफ का सहारा मिला है। बता दें कि अगले नौ महीनों में पाकिस्तान को आईएमएफ से तीन बिलियन डॉलर का लोन मिलेगा। यह नया लोन मिलने के बाद पाकिस्तान, आईएमएफ का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार बन जाएगा। अभी पाकिस्तान आईएमएफ का पांचवां सबसे बड़ा कर्जदार है लेकिन तीन बिलियन डॉलर का नया कर्ज मिलने के बाद पाकिस्तान चौथा सबसे बड़ा कर्जदार बन जाएगा। 

अर्जेंटीना सबसे बड़ा कर्जदार

साल 1947 में अपने बनने के बाद से अब तक पाकिस्तान अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। वॉशिंगटन स्थित कर्जदाता संस्थान आईएमएफ का सबसे बड़ा कर्जदार देश अर्जेंटीना है, जिस पर आईएमएफ का करीब 46 बिलियन डॉलर का कर्ज है। इसके बाद दूसरे नंबर पर है इजिप्ट का नाम, जिस पर आईएमएफ का 18 बिलियन डॉलर का कर्ज है। तीसरे स्थान पर है यूक्रेन, जिस पर आईएमएफ का 12.2 बिलियन डॉलर कर्ज है। फिलहाल इक्वाडोर चौथे स्थान पर है। इक्वाडोर पर आईएमएफ का 8.2 अरब अमेरिकी डॉलर कर्ज है। 

पाकिस्तान पर 10 बिलियन डॉलर का होगा कर्ज

पाकिस्तान पर अभी आईएमएफ का 7.4 बिलियन डॉलर कर्ज है लेकिन नया तीन बिलियन डॉलर का कर्ज मिलने के बाद पाकिस्तान पर आईएमएफ का कुल कर्ज बढ़कर 10.4 बिलियन डॉलर हो जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान इक्वाडोर को पछाड़कर  आईएमएफ का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार हो जाएगा। भुगतान संकट से गुजर रहे पाकिस्तान को बीते साल आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया और रही-सही कसर यूक्रेन युद्ध ने पूरी कर दी, जिसकी वजह से पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ गई। 

आईएमएफ ने दुनिया के 93 देशों को कर्ज दिया हुआ है और इसके शीर्ष दस कर्जदारों ने 71 प्रतिशत कर्ज लिया हुआ है। इन 10 देशों पर आईएमएफ का 155 बिलियन डॉलर का कर्ज है। श्रीलंका, नेपाल, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, अर्मेनिया और मंगोलिया भी आईएमएफ के कर्जदार हैं लेकिन इन पाकिस्तान के मुकाबले काफी कम कर्ज है।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here