Home Breaking News धनखड़ बोले: UCC लागू करने का यही सही समय; राष्ट्र और राष्ट्रवाद की कीमत पर नहीं हो सकती राजनीतिक हिस्सेदारी

धनखड़ बोले: UCC लागू करने का यही सही समय; राष्ट्र और राष्ट्रवाद की कीमत पर नहीं हो सकती राजनीतिक हिस्सेदारी

0
धनखड़ बोले: UCC लागू करने का यही सही समय; राष्ट्र और राष्ट्रवाद की कीमत पर नहीं हो सकती राजनीतिक हिस्सेदारी

[ad_1]

Vice President Jagdeep Dhankhar says Time to implement UCC without delay

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समान नागरिक संहिता को लागू करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब समान नागरिक संहिता को लागू करना चाहिए। जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यूसीसी के कार्यान्वयन में कोई भी और देरी हमारे मूल्यों के लिए हानिकारक होगी।

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि देश अपने नागरिकों के लिए यूसीसी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। उपराष्ट्रपति मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

आईआईटी गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत (डीपीएसपी) ‘देश के शासन में मौलिक’ हैं और उन्हें नियमबद्ध करना राज्य का कर्तव्य है। कई डीपीएसपी पहले ही कानून में तब्दील हो चुके हैं। उदाहरण के लिए पंचायतें, सहकारी समितियां और शिक्षा का अधिकार आदि। 





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here