Home Breaking News Punjab: पंजाब में मुख्तार अंसारी के बेटे और भतीजे को आवंटित की गई जमीन, CM भगवंत मान ने अमरिंदर सिंह को घेरा

Punjab: पंजाब में मुख्तार अंसारी के बेटे और भतीजे को आवंटित की गई जमीन, CM भगवंत मान ने अमरिंदर सिंह को घेरा

0
Punjab: पंजाब में मुख्तार अंसारी के बेटे और भतीजे को आवंटित की गई जमीन, CM भगवंत मान ने अमरिंदर सिंह को घेरा

[ad_1]

Land allotted to Mukhtar Ansari's son and nephew in Punjab

मुख्तार अंसारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और अपराधी मुख्तार अंसारी के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन कह रहे हैं कि वह अंसारी को नहीं जानते लेकिन उन्होंने अंसारी से मिलीभगत कर रोपड़ में अंसारी के बेटे और भतीजे के नाम पर वक्फ बोर्ड की महंगी जमीन अलॉट की थी। यह जमीन अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर है। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन अपने बेटे रणइंदर से पूछे लें तो वह उन्हें सब कुछ बता देंगे। उन्होंने कैप्टन को चुनौती दी वह यह बताएं कि उनकी साझेदारी के बिना रूपनगर में वक्फ बोर्ड की महंगी जमीन अंसारी के बेटों को कैसे मिल गई। सीएम ने कहा कि अगर कैप्टन चाहेंगे तो आने वाले दिनों में वह उन्हें अंसारी के साथ मेलजोल से जुड़े और भी सबूत पेश करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here