[ad_1]

राहुल गांधी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने राहुल गांधी पर तल्ख टिप्पणी भी की। कोर्ट ने ये भी कहा कि राहुल ने पुनर्विचार याचिका के लिए जो आधार बनाया है, वो कमजोर है।
न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने राहुल की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कई बातों का जिक्र किया। इसमें उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे दस मामलों का भी जिक्र किया। ये वो मामले हैं, जो राहुल गांधी के विवादित बयानों के बाद दर्ज हुए हैं। आइए जानते हैं राहुल के खिलाफ चल रहे मामलों के बारे में…
[ad_2]
Source link