[ad_1]

भाजपा ने चार राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चार राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का एलान कर दिया है। राजस्थान की कमान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी गई है। छत्तीसगढ़ में ओम प्रकाश माथुर, मध्य प्रदेश में भूपेंद्र यादव और तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा राजस्थान छोड़कर बाकी तीनों राज्यों में एक-एक सह प्रभारी की भी नियुक्ति हुई है। राजस्थान में दो सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
सवाल उठता है कि आखिर इन राज्यों में प्रह्लाद जोशी, ओम प्रकाश माथुर, भूपेंद्र यादव और प्रकाश जावड़ेकर को ही क्यों चुनाव प्रभारी बनाया गया? भाजपा की इसमें क्या सियासी रणनीति है? आइए समझते हैं…
[ad_2]
Source link