[ad_1]

अजित पवार और शरद पवार के बीच राकांपा के लिए रस्साकशी।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर कब्जे की लड़ाई तेज हो गई है। दो जुलाई को पार्टी के मुखिया शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने एनडीए में शामिल होने का एलान कर दिया था। भाजपा की अगुआई वाली एनडीए गठबंधन की सरकार में अब वह डिप्टी सीएम भी हैं। अजित पवार गुट ने 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।
अब दोनों गुट पार्टी पर खुद का दावा ठोक रहे हैं। इसके अलावा दोनों ही गुट इस बीच, कई बड़े फैसले भी ले चुके हैं। आइए जानते हैं पार्टी में फूट पड़ने के बाद से अब तक शरद पवार और अजित पवार गुट ने क्या-क्या फैसले लिए? किस तरह से दोनों पार्टी पर खुद के अधिकार का दावा कर रहे हैं?
[ad_2]
Source link