[ad_1]
हाइलाइट्स
यशस्वी जायसवाल की तारीफ में उतरे रिकी पोंटिंग
3 अन्य खिलाड़ियों को बताया भारत का भविष्य
नई दिल्ली. टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने खेल के तीसरे दिन ही अपना 150 का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि, वह दोहरा शतक जड़ने से चूक गए. यशस्वी 171 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल की इस शानदार पारी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर रिकी पोंटिंग भी उनकी तारीफ में उतरे हैं. उन्होंने इसके अलावा 3 अन्य प्लेयर्स का नाम बताया जो भारत के लिए भविष्य में बेहतर करेंगे.
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के एक पॉडकास्ट में कहा, “आईपीएल में यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया था. वह वहां रातों रात सुपरस्टार बन गए थे. सभी जानते हैं कि इस खिलाड़ी में बहुत टैलेंट है. इस साल मैंने देखा है कि उनमें बहुत प्रतिभा है. ऐसे बहुत सारे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलते देखने के लिए मैं काफी बेताब हूं.”
LSG के हेड कोच की हुई छुट्टी, 23 शतक और 3 डबल सेंचुरी जड़ने वाले दिग्गज को मिल सकती है कमान
पोंटिंग ने आगे कहा, “मैं उन्हें खेलते देखते इंतजार नहीं कर सकता. आप उनके घरेलू रिकॉर्ड को भी देखेंगे तो वह काफ़ी शानदार है. मुझे ऐसा लगता है कि ऋतुराज गायकवाड़ जायसवाल के बराबर है. वह अगले कुछ सालों में वास्तव में टेस्ट मैच के बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में उभर सकते हैं.
पृथ्वी शॉ के बारे में बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने कहा,” अगर हम थोड़ा सा पीछे जाए तो पृथ्वी शॉ भी काफी शानदार रहे हैं. उनका फॉर्म अभी थोड़ा खराब चल रहा है. लेकिन वह जल्द ही वापसी करेंगे. उनमें बहुत टैलेंट है. मैं पृथ्वी को टेस्ट मैच खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित हूं. सरफराज खान के बारे में सोचकर मुझे थोड़ा बुरा लग रहा है. उनमें भी बहुत ज्यादा टैलेंट है. यह तीनों प्लेयर्स भारत के लिए भविष्य में बेहतर कर सकते हैं.
.
Tags: Prithvi Shaw, Ricky ponting, Sarfaraz Khan, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : July 14, 2023, 23:15 IST
[ad_2]
Source link