[ad_1]
हाइलाइट्स
लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल होगा क्रिकेट!
इस प्रारूप में हो सकते हैं मुकाबले
डरबन. आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्यौफ अलार्डिस (Geoff Allardice) ने शुक्रवार को कहा कि वे 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में टी20 प्रारूप को शामिल करने का प्रयास करेगी. आईसीसी लॉस एंजिल्स खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की कोशिश में है. इस बारे में फैसला अगले दो महीने में होगा.
अलार्डिस ने बोर्ड की बैठक से इतर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम प्रस्ताव रखेंगे कि ओलंपिक में टी20 क्रिकेट को शामिल किया जाए.’ अमेरिका में बृहस्पतिवार को मेजर क्रिकेट लीग का लांच हुआ जिसमें भाग ले रही छह टीमों में से चार आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों की है.
यह भी पढ़ें- IND vs WI: विराट शतक के करीब, तीसरे दिन लंच तक भारत ने बनाए 400 रन, 250 की मिली बढ़त
आईसीसी सीईओ ने कहा, ‘अमेरिका में काफी कुछ हो रहा है और उम्मीद है कि इससे खेल का प्रचार होगा. एमएलसी की शुरूआत इसमें से एक है.’ उन्होंने यह भी कहा कि पुरूषों का टी20 विश्व कप 2024 अमेरिका और क्रिकेट वेस्टइंडीज की मेजबानी में होगा.
यह पूछने पर कि फ्रेंचाइजी लीग के चलन से क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नुकसान होगा, उन्होंने ना में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘फ्रेंचाइजी लीग से कई जगहों पर खेल को बढावा देने में मदद मिल रही है. इससे अधिक से अधिक लोगों तक क्रिकेट पहुंच रहा है.’
.
Tags: 2028 America Olympics, Cricket, Olympics, T20
FIRST PUBLISHED : July 14, 2023, 23:12 IST
[ad_2]
Source link