[ad_1]
हाइलाइट्स
ईशान किशन ने लिए अजिंक्य रहाणे के मजे
वेस्टइंडीज के गेंदबाज से कर दी तुलना
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच एक इनिंग और 141 रनों से जीत लिया. पहले टेस्ट में रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने शानदार शतक जड़ा. इस मैच में एक तरफ ईशान किशन विराट कोहली को फील्डिंग की सही जगह बताते हुए नज़र आए थे. इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी ईशान किशन के भी मज़े लिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
यशस्वी जायसवाल की तरह ही ईशान किशन भी इस टेस्ट में डेब्यू कर रहे थे. तीसरे दिन भारत को जीत के लिए 1 विकेट की ज़रूरत थी. लेकिन 11वें नंबर पर बैटिंग करने आए जोमेल वारिकन आउट ही नहीं हो रहे थे. उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों के नाम में दम कर रखा था. उन्होंने जडेजा और अश्विन के खिलाफ भी अच्छी बैटिंग की थी.
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने कहा- ‘हमने बुमराह को सबसे ज्यादा मिस किया’, बिहार के लाल को दी ये सलाह
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) July 15, 2023
.
Tags: Ajinkya Rahane, IND vs WI, Ishan kishan, Team india
FIRST PUBLISHED : July 15, 2023, 17:54 IST
[ad_2]
Source link