[ad_1]
हाइलाइट्स
पूर्व क्रिकेटर को पसंद आया अश्विन का तरीका
WTC फाइनल में हुई थी अनदेखी
नई दिल्ली. डोमिनिका टेस्ट के लिए जरुर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला है, लेकिन इस अवॉर्ड के प्रबल दावेदार अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी थे. उन्होंने ब्लू टीम के लिए पहले-पहल पहली पारी में धारधार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए. इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी खतरनाक गेंदबाजी की. इस बार उन्होंने दो विकेट ज्यादा लेते हुए कुल सात बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
इसके साथ ही उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए न चुने जाने वाले अपने आलोचकों को भी जवाब दे दिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला लंदन में खेला गया था. इस रोमांचक मुकाबले के लिए अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. जिसके बाद देश के कई पूर्व क्रिकेटरों ने निराशा व्यक्त की थी.
यह भी पढ़ें- 4 सावन, 1673 दिन बीते, फिर भी इंतजार का पल नहीं हुआ समाप्त, आखिर कब देंगे कोहली खुशी का सौगात?
अब जब डोमिनिका टेस्ट में अश्विन ने अपनी उम्दा गेंदबाजी से भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है तो देश के पूर्व ऑफ स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी चयनकर्ताओं पर तंज कसा है. उन्होंने जियो सिनेमा पर हुए हुई खास बातचीत के दौरान कहा, ‘जब चैंपियन खिलाड़ियों को वो नहीं दिया जाता है, जिसके वो हकदार होते हैं, तो वो इसे अलग तरीके से दिखाते हैं.’
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें जब अगले मुकाबले में मौका मिला तो उन्होंने 12 विकेट उड़ा डाले और साबित किया कि वह नंबर वन स्पिनर क्यों हैं. बोलने के बजाय खुद को साबित करने का यह सबसे बेस्ट तरीका है.’
.
Tags: India vs west indies, Pragyan Ojha, Ravichandran ashwin, Team india
FIRST PUBLISHED : July 15, 2023, 17:53 IST
[ad_2]
Source link