[ad_1]

सीमा हैदर
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
इन दिनों पाकिस्तान की सीमा गुलाम हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी सुर्खियों में है। दोनों के बीच PUBG खेलते वक्त इश्क हुआ। ये इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंच गईं। इसी महीने की चार तारीख को सचिन और उनके पिता के साथ सीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
फिलहाल सीमा अपने प्रेमी के साथ ही रह रही हैं और दावा करती है कि वह अब वापस पाकिस्तान नहीं जानना चाहती। हालांकि, सीमा के खिलाफ कानूनी अड़चनें उनके एक कठिन भविष्य की ओर इशारा करती है। आइये जानते हैं कि आखिर कौन हैं सीमा हैदर? पुलिस ने उन्हें किस आरोप में गिरफ्तार किया था? रिहाई कब और क्यों हुई? सीमा के लिए आगे क्या कानूनी अड़चनें हैं?
[ad_2]
Source link