Home Breaking News Wimbledon 2023 Final: गैर वरीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने पहली बार विंबलडन जीता, फाइनल में ओंस जेब्यूर को हराया

Wimbledon 2023 Final: गैर वरीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने पहली बार विंबलडन जीता, फाइनल में ओंस जेब्यूर को हराया

0
Wimbledon 2023 Final: गैर वरीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने पहली बार विंबलडन जीता, फाइनल में ओंस जेब्यूर को हराया

[ad_1]

Wimbledon Women Singles Final Marketa Vondrousova vs Ons Jabeur Wimbledon Score Updates in Hindi

मार्केटा वोंड्रोसोवा
– फोटो : Wimbledon/Twitter

विस्तार


विंबलडन ओपन में महिला एकल के फाइनल में चेक गणराज्य की 24 वर्षीय मार्केटा वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की ओंस जेब्यूर को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उन्होंने पहली बार विंबलडन ओपन अपने नाम किया। किसी भी ग्रैंड स्लैम में यह उनकी पहली खिताबी जीत है। वोंड्रोसोवा ने जेब्यूर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। वोंड्रोसोवा विंबलडन जीतने वाली चेक गणराज्य की तीसरी खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले 1998 में जाना नोवोत्ना जीती थीं। उनके बाद पेत्रा क्वितोवा ने 2011 और 2014 में खिताब पर कब्जा किया था।

वोंड्रोसोवा ने पहले सेट को 6-4 से जीतकर मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले सेट में ओंस जेब्यूर एक समय 3-2 से आगे चल रही थीं, लेकिन वोंड्रोसोवा ने वापसी की और सेट में 5-4 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके बाद उन्होंने जेब्यूर को कोई मौका नहीं दिया और सेट को 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में भी जेब्यूर ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी एक बार फिर देखे को मिली। इसका फायदा वोंड्रोसोवा ने उठाया और सेट को 6-4 से जीत लिया।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here