[ad_1]
विस्तार
मुजफ्फरनगर में हिंडन नदी में उफान के चलते केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव को सिसौली और शामली से जोड़ने वाला रास्ता पानी में बह गया।
यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: जिगर के टुकड़ों को कफन में देख बेसुध हुईं माताएं, बच्चों की चीख से सिहर उठा हर कोई
केंद्रीय मंत्री के गांव कुटबा-कुटबी और हड़ौली गांव के बीच हिंडन नदी के पुल के पास सिसौली-काकड़ा मार्ग बाढ़ के पानी में बह गया है। यहां करीब 15 गांव का आवागमन बंद हो गया है। यह मार्ग मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग से काकड़ा, हड़ौली, सिसौली, भौराकलां होते हुए शामली तक चला जाता है।
यह भी पढ़ें: Meerut News : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल
सहारनपुर की सीमा से सटा चरथावल क्षेत्र का पहला गांव बुड्ढाखेड़ा है। इस गांव के अलावा छिमाऊ, कसौली, दूधली, न्यामू, सिकंदरपुर, अकबरगढ़, नंगला राई, पीपलशाह और कुल्हेड़ी गांव नदी किनारे बसे है। बाढ़ के पानी से ईख, धान, चारा, ज्वार, बाजरा और सब्जी की फसलें चौपट होने लगी है। कसौली गांव से सटे सहारनपुर जिले के जखवाला से न्यामू तक करीब पांच किमी की परिधि में हिंडन नदी का पानी रफ्तार से चल रहा है।
[ad_2]
Source link