Home Breaking News Flood alert: अगले दो दिन यूपी के लिए बड़ा खतरा! बीते 12 घंटे में डेढ़ गुना बढ़ा नदियों का जलस्तर

Flood alert: अगले दो दिन यूपी के लिए बड़ा खतरा! बीते 12 घंटे में डेढ़ गुना बढ़ा नदियों का जलस्तर

0
Flood alert: अगले दो दिन यूपी के लिए बड़ा खतरा! बीते 12 घंटे में डेढ़ गुना बढ़ा नदियों का जलस्तर

[ad_1]

Flood alert in UP for next two days! water level of the rivers increased by one and a half times

Flood Alert
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


जैसे-जैसे दिल्ली में बाढ़ के पानी का स्तर कुछ कम होता जा रहा है, वैसे-वैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर यूपी के अन्य शहरों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह खतरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काली नदी से लेकर कृष्णा नदी और गंगा-यमुना नदियों के किनारे बसे गांवों और शहरी इलाकों में बाढ़ की तबाही के लिए आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, बदायूं, मथुरा, आगरा समेत कई जिलों में बाढ़ का पानी बहुत तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। सोमवार दोपहर बारह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, काली और कृष्णा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से बीते 12 घंटे में लगभग डेढ़ गुना बढ़ गया है। बाढ़ के खतरे के आगाह करते हुए संबंधित जिलों को सतर्क किया गया है।

यह वीडियो देखें: Delhi Flood: कितनी बाढ़ें आईं, फिर भी इस वजह से बिना हिले खड़ा है ‘लोहे का पुल’

बीते 12 घंटे में नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित बाढ़ पर नजर रखने वाले महकमे के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नदियों के जलस्तर में भारी प्रवाह बना हुआ है। बीते 12 घंटे के भीतर बागपत के शेखपुरा इलाके में कृष्णा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ गुना (डेढ़ मीटर) ऊपर चला गया है। इस वजह से बागपत समेत आसपास के कई इलाकों में नदी का पानी भरना शुरू हो गया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर के रतनपुर इलाके में काली नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक काली नदी का जलस्तर भी बीते 12 घंटों के भीतर बहुत तेजी से खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच चुका हैं। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इन दो नदियों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। काली नदी और कृष्णा नदी ने भारी जल प्रवाह के चलते अपने मुख्य मार्ग को छोड़कर आबादी में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। वह कहते हैं कि बाढ़ तो बीते कुछ समय से इस इलाकों में बनी हुई थी, लेकिन दो दिनों में नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here