Home Breaking News Tripura: प्रद्योत देबबर्मा नहीं रहेंगे टिपरा मोथा के अध्यक्ष, बोले- सामान्य कार्यकर्ता की तरह करता रहूंगा काम

Tripura: प्रद्योत देबबर्मा नहीं रहेंगे टिपरा मोथा के अध्यक्ष, बोले- सामान्य कार्यकर्ता की तरह करता रहूंगा काम

0
Tripura: प्रद्योत देबबर्मा नहीं रहेंगे टिपरा मोथा के अध्यक्ष, बोले- सामान्य कार्यकर्ता की तरह करता रहूंगा काम

[ad_1]

Pradyot Debbarma will no longer be chairman of Tipra Motha party

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत मानिक्य देबबर्मा
– फोटो : Facebook/ Pradyot Manikya Debbarma

विस्तार


त्रिपुरा राजघराने के वंशज और टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष नहीं रहेंगे बल्कि एक साधारण पार्टी सदस्य की तरह काम करते रहेंगे। 

बयान जारी कर उन्होंने कहा कि मेरा टिपरा मोथा पार्टी के अध्यक्ष पर के रूप में दो साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और मैं अब पुनर्नियुक्ति की मांग नहीं कर रहा हूं। हमारे संशोधित संविधान के अनुसार, अध्यक्ष सर्वोच्च संचालन पद होगा। वहीं वरिष्ठ नेता बी के ह्रांगखॉल टिपरा मोथा के अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी और समुदाय की सेवा करने का अवसर देने के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं परिवार की राजनीति में विश्वास नहीं करता हूं। इसलिए, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य संगठन में कोई पद नहीं लेगा। आइए आंदोलन के लिए काम करें, व्यक्तिगत किसी के लिए नहीं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here