Home Breaking News Asian Games: भारतीय फुटबॉल कोच स्टीमैक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, एशियन गेम्स में टीम भेजने की अनुमति मांगी

Asian Games: भारतीय फुटबॉल कोच स्टीमैक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, एशियन गेम्स में टीम भेजने की अनुमति मांगी

0
Asian Games: भारतीय फुटबॉल कोच स्टीमैक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, एशियन गेम्स में टीम भेजने की अनुमति मांगी

[ad_1]

Indian football team coach Stimac wrote a letter to PM Modi, seeking permission to play in the Asian Games

इगर स्टिमैक
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगर स्टिमैक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को खत लिखा है। इस खत के जरिए उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम के भाग लेने की अनुमति मांगी है। उन्होंने इस खत की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है और वादा किया है कि भारतीय खिलाड़ी पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे। उन्होंने लिखा है कि सभी खिलाड़ी देश के लिए इस प्रतियोगिता में खेलना चाहते हैं। हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ चैंपियनशिप जीती है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

स्टिमैक ने अपने ट्वीट में लिखा “माननीय प्रधान मंत्री जी से एक विनम्र अपील और ईमानदार अनुरोध। नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी। कृपया हमारी फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दें।

हम अपने राष्ट्र के गौरव और तिरंगे के लिए लड़ेंगे! जय हिन्द!” इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने उस खत की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्होंने दोनों नेताओं को लिखा है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here