Home Breaking News ट्रोलिंग के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बदला ‘अन्ना’ का रुख, अभिनेता ने किसानों से मांगी माफी

ट्रोलिंग के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बदला ‘अन्ना’ का रुख, अभिनेता ने किसानों से मांगी माफी

0
ट्रोलिंग के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बदला ‘अन्ना’ का रुख, अभिनेता ने किसानों से मांगी माफी

[ad_1]


बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की जिस चीज की चर्चा मीडिया में जोरों पर हो रही है, वह अभिनेता द्वारा टमाटर और उसके बढ़ते दामों पर दिया गया बयान है। टमाटर पर सुनील शेट्टी के हालिया बयान से सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, अभिनेता ने जब टमाटर की बढ़ती कीमतों पर अपने विचार व्यक्त किए, तो इसे सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर बताया गया। इस कारण से सुनील शेट्टी को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब ट्रोलिंग से परेशान होकर अभिनेता ने अपने द्वारा दिए गए बयान पर सफाई पेश की है।



टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था कि इसका असर उनकी रसोई पर भी पड़ रहा है। सुनील शेट्टी ने अपने पिछले बयान में यह भी कहा था कि उन्होंने हाल ही में टमाटर खाने कम कर दिए हैं। इसके बाद उनके इस बयान पर विवाद खड़ा गया था। एक्टर का बयान वायरल होते ही कई किसानों ने इसकी निंदा की। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता और किसान संतोष मुंडे ने अभिनेता की आलोचना की और  उन्होंने सुनील का विरोध करते हुए उन्हें भी टमाटर भेजे थे। इन सभी चीजों से अन्ना को गहरा धक्का लगा है। 



सुनील आगे बोले, ‘किसान मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एक होटल बिजनेसमैन के रूप में, उनके साथ मेरा संबंध हमेशा प्रत्यक्ष रहा है। यदि मेरे किसी भी बयान से, जो मैंने कहा भी नहीं है, उन्हें ठेस पहुंची है, तो मैं वास्तव में माफी मांगता हूं। मैं उनके खिलाफ बोलने का सपने में भी नहीं सोच सकता। कृपया मेरे बयान को गलत तरीके से पेश न करें।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here