Home Breaking News Vidisha Borewell Accident: सिरोंज में तीन साल की अस्मिता को बोरवेल से निकाला बाहर, बच्ची का इलाज जारी

Vidisha Borewell Accident: सिरोंज में तीन साल की अस्मिता को बोरवेल से निकाला बाहर, बच्ची का इलाज जारी

0
Vidisha Borewell Accident: सिरोंज में तीन साल की अस्मिता को बोरवेल से निकाला बाहर, बच्ची का इलाज जारी

[ad_1]

Vidisha Borewell Accident Rescue operation of two-year-old Asmita completed

अस्मिता को बोरवेल से निकाला बाहर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विदिशा में मंगलवार को तीन साल की बच्ची अस्मिता घर में बने 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। प्रशासन मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटा रहा। विदिशा के एसपी दीपक शुक्ला ने बताया, बोरवेल में गिरी अस्मिता का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। बचाव टीम बच्ची को एंबुलेंस से सिरोंज अस्पताल ले गई है। डॉक्टर की टीम बच्ची की जांच कर रही है।

बता दें कि मामला सिरोंज एरिया में पथरिया थाना के कजारिया बरखेड़ा गांव का है। यहां तीन साल की बच्ची खेलते-खेलते बोरवेल के पास चली गई थी। बोरवेल खुला हुआ था, जिसके कारण बच्ची का पैर फिसला और वह सीधे 20 फीट गहरे पानी में गिर गई। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत ही पुलिस-प्रशासन को बुलाया।

बच्ची के पिता इंदर सिंह अहरवार ने बताया, अस्मिता घर के आंगन में खेल रही थी। आंगन में ही बोरवेल है। सुबह 10 बजे के आसपास बच्ची खेलते हुए बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद हमने तुरंत ही बच्ची के गिरने की जानकारी प्रशासन को दी थी। घटना की खबर लगते ही सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी और कुरवाई एसडीएम अंजली शाह ने मोर्चा संभाले रखा था।

परिजनों की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने बच्ची के रेस्क्यू का काम शुरू किया। बच्ची 13 फीट की डेफ्ट पर अटकी रही। उसके समानंतर 16 फीट तक JCB के माध्यम से खुदाई की गई। बच्ची का थोड़ी देर पहले तक मूवमेंट था। बच्ची को बचाने के लिए चार ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए गए। 

सीहोर की सृष्टि की नहीं बची थी जान…

बीते महीने सात जून को सीहोर के बड़ी मुंगावली में खुले बोरवेल में सृष्टि नाम की एक बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में खेलते हुए गिर गई थी। करीब 55 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया जा सका था। वहीं, इस हादसे के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर में खुले बोरवेल को बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन घटना के 30 दिन से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद अब भी लगातार प्रदेश में बच्चों के बोरवेल में गिरने के मामले सामने आ रहे हैं।

इस साल जिले का दूसरा मामला…

बता दें, इस साल 2023 में विदिशा जिले में खुले बोरवेल में गिरने का यह दूसरा मामला है, इससे पहले भी 14 मार्च 2023 को बोरवेल में सात साल का लोकेश गिर गया था। यह मामला विदिशा जिले के आनंदपुर थाना अंतर्गत ग्राम खैरखेड़ी में हुआ था। तमाम कोशिशों के बाद भी लोकेश को नही बचाया जा सका था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here