[ad_1]

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक
– फोटो : social media
विस्तार
मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों को बताया कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इस बीच विपक्षी दलों के नए गठबंधन ‘इंडिया’ कीपहली बैठक कल यानी गुरुवार सुबह होगी।
सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि वह 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में नियमों के तहत स्वीकृत और सभापति द्वारा अनुमोदित हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि सत्र के लिए कुल 32 विधायी मुद्दे हैं। सूत्रों की मानें तो जोशी ने इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा बुलाई गई व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में कहा था कि सरकार मणिपुर में हिंसा पर चर्चा करने को तैयार है।
रक्षा मंत्री ने बैठक की अध्यक्षता
बता दें, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा। मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान सभी दलों को सूचित किया कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
[ad_2]
Source link