Home Sports बुमराह वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट होंगे? वापसी की राह मुश्किल, 3 पेंच फंसे

बुमराह वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट होंगे? वापसी की राह मुश्किल, 3 पेंच फंसे

0
बुमराह वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट होंगे? वापसी की राह मुश्किल, 3 पेंच फंसे

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी आसान नहीं होगी
एनसीए से अभी उन्हें मैच फिटनेस को लेकर हरी झंडी नहीं मिली

नई दिल्ली. जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे? टीम इंडिया तो चाहेगी कि जल्द से जल्द बुमराह की मैदान पर वापसी हो जाएगी. बुमराह ने अपने जो वीडियो शेयर किए हैं, उससे तो यही उम्मीद लग रही है कि वो जल्द कमबैक करेंगे लेकिन उनकी वापसी इतनी आसान नहीं रहने वाली. वो बैक सर्जरी के बाद मैदान में लौटेंगे. तेज गेंदबाज के लिए इस तरह की चोट से वापसी करना आसान नहीं होता है. बुमराह की वापसी को लेकर पहले भी जल्दबाजी में टीम इंडिया का नुकसान हो चुका है. ऐसे में इस बार बीसीसीआई और सेलेक्टर्स उन्हें लेकर कोई जोखिम मोल नहीं लेंगे. बुमराह के पूरी तरह फिट घोषित होने की राह में 3 पेंच फंसे हैं.

जसप्रीत बुमराह का पहला इम्तिहान आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में होगा. भारत को अगले महीने 3 टी20 की सीरीज के लिए आयरलैंड जाना है. अगर बुमराह 18 अगस्त से शुरू होने वाले दौरे के लिए आयरलैंड जाते भी हैं तो वो तीनों टी20 खेले, ऐसा शायद ही हो. क्योंकि तीनों मुकाबले एक-एक दिन के अंतर से खेले जाएंगे और बुमराह लोअर बैक के स्ट्रेस फ्रैक्चर की सर्जरी से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं. ऐसे में उनके वर्कलोड को ध्यान रखना सबसे जरूरी है.

बुमराह का कमबैक नहीं होगा आसान
नेशनल क्रिकेट एकेडमी की मेडिकल टीम की तरफ से पूरी तरह फिट घोषित होने की राह में बुमराह का पहला पड़ाव होगा कि वो पूरी ताकत या रफ्तार से टी20 में 4 ओवर की गेंदबाजी कर पाएं. ये उनके कमबैक की राह का पहला पेंच है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अजीत अगरकर की अगुआई वाली सेलेक्शन कमेटी को अभी तक एनसीए के फीजियो और डॉक्टर की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है कि बुमराह आयरलैंड दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे.

क्या है चोट से वापसी का नियम?
अगर कोई खिलाड़ी लंबी चोट के बाद टीम में वापसी की तैयारी कर रहा है, तो उसे अपनी फिटनेस साबित करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होता है. बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने पीटीआई को बताया कि मुझे लगता है कि एनसीए और चयन समिति ने बुमराह को इससे छूट दी है. क्योंकि वो देवधर ट्रॉफी के लिए चुनी गई वेस्ट जोन की टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसका मतलब ये है कि वो अबतक वो मैच रेडी नहीं है वर्ना वो देवधर ट्रॉफी में एक मैच तो खेलते.

इस सूत्र ने आगे बताया कि आयरलैंड सीरीज के लिए सेलेक्शन मीटिंग से पहले एनसीए के फीजियो चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर एंड कंपनी को सभी खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट के बारे में अपडेट करेंगे. अगर फिजियो की रिपोर्ट में बुमराह को लेकर ये होगा कि वो चार ओवर गेंदबाजी करने के अलावा 16 ओवर टी20 और बाद में वनडे में 40 ओवर फील्डिंग कर सकेंगे तो उन्हें चुना जाएगा.

PAK vs SL Test: घर के बाहर छाया पाकिस्तानी बैटर, पहली पारी में ही ठोका दोहरा शतक, यशस्वी जायसवाल से निकला आगे

यानी बुमराह को केवल पूरे दम से गेंदबाजी ही नहीं करनी होगी, बल्कि फील्डिंग भी कर दिखानी होगी. चयनकर्ता सिर्फ गेंदबाजी की फिटनेस ही नहीं देखेंगे, बल्कि वे इस बात पर भी गौर करेंगे कि क्या बुमराह एशिया कप के दौरान श्रीलंका की उमस भरी परिस्थितियों में फील्डिंग करने की स्थिति में हैं. इसलिए नेट्स पर सिर्फ 7-8 ओवर की गेंदबाजी से बात नहीं बनेगी.

Tags: Asia cup, Jasprit Bumrah, ODI World Cup, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here