[ad_1]
विस्तार
दिल्ली के अशोका होटल में मंगलवार को हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक से पहले 38 दलों के शामिल होने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसमें 39 दलों के 45 नेता शामिल हुए। वहीं, अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल चर्चा में रहीं। दरअसल, मंच पर उपस्थित अनुप्रिया अकेली महिला नेता थीं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि सामाजिक न्याय की अवधारणा को मोदी सरकार ने ही वास्तविक रूप में जमीन पर उतारा है। इसके लिए उन्होंने नीट में ओबीसी आरक्षण, ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने, नवोदय, सैनिक और केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने का जिक्र किया।
हमेशा खरा उतरा एनडीए…
बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यह बेहद खुशी की बात है कि पूरे भारत से हमारे महत्वपूर्ण एनडीए साझेदार दिल्ली में बैठक में शामिल हो रहे हैं। हमारा गठबंधन समय पर खरा उतरा है जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।
पीएम ने कहा, राजनीतिक स्वार्थ के लिए विपक्षी दल करीब तो आ सकते हैं, लेकिन एक साथ नहीं हो सकते हैं। पिछले 9 साल के दौरान एनडीए सरकार ने गरीबों और वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कठोर परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि उनके शरीर का हर कण, समय का हर क्षण देश को समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनसे गलती हो सकती है, लेकिन वह कभी खराब नीयत से काम नहीं करेंगे। पीएम ने विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों की अलग-अलग राज्यों में तकरार पर भी चुटकी ली। कहा, जो दल बंगलूरू में गलबहियां कर रहे थे, वही राज्यों में एक दूसरे के खून के प्यासे हैं।
[ad_2]
Source link