Home Sports बुमराह, अय्यर, राहुल जैसे प्लेयर्स की होने जा रही वापसी! लेकिन टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का क्या? 6 महीने से है बाहर

बुमराह, अय्यर, राहुल जैसे प्लेयर्स की होने जा रही वापसी! लेकिन टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का क्या? 6 महीने से है बाहर

0
बुमराह, अय्यर, राहुल जैसे प्लेयर्स की होने जा रही वापसी! लेकिन टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का क्या? 6 महीने से है बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया के इस प्लेयर पर कोई अपडेट नहीं
बीसीसीआई ने नहीं दी कोई जानकारी

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, केएल राहुल प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि यह फिट हो चुके हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे. लेकिन बीसीसीआई ने एक स्टार प्लेयर को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं दिया है. जो नेशनल टीम से करीब 6 महीनों से बाहर है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं वॉशिंगटन सुंदर के बारे में. वॉशिंगटन सुंदर बीच आईपीएल में ही चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा था. इसके बाद से बीसीसीआई ने भी उन्हें लेकर आज तक कोई अपडेट नहीं दिया है कि वह कब तक मैदान में वापसी करेंगे. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल से बाहर होना पड़ा था. सुंदर ने हाल में ही साउथ जोन की ओर से दिलीप ट्रॉफी में हिस्सा लिया था.

VIDEO: ‘हमार आशीर्वाद तहरा साथ बा…’ डेब्यू के बाद मुकेश कुमार ने मां को किया फोन, भारतीय पेसर के हाथ क्यों लगे कांपने?

विराट कोहली ने 500वें इंटरनेशनल मैच को बनाया यादगार, ब्रैडमैन के बराबर पहुंचे, विंडीज की दमदार शुरुआत

वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए आखिरी मैच 2023 में ही 1 फरवरी को खेला था.उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेला था. इसके बाद से उन्हें अब तक टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है. टेस्ट मैच में तो उनकी वापसी काफी मुश्किल नजर आ रही है. क्योंकि आखिरी बार वह साल 2021 में ही टेस्ट खेले थे. वहीं वनडे टीम में उनके वापसी की संभावना है. 6 महीने से उन्हें टीम इंडिया से दूर ही देखा गया है.

‘मेरी मां सिर्फ तुम्हें देखने आई हैं.. मैं चाहता हूं, तुम सेंचुरी लगा दो विराट’ WI प्लेयर ने लगाई कोहली से गुहार

वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए अब 4 टेस्ट, 16 वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच में क्रमश: 265, 233 और 107 रन बनाए हैं. अब तक किसी फॉर्मेट में वह शतक नहीं बना सके है. जबकि तीनों में उनके नाम अर्धशतक जरूर है. गेंदबाजी की बात करे तो अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के वह 50 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं.

Tags: BCCI, Team india, Washington Sundar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here