Home Sports बेयरस्टो की तूफानी पारी, वुड ने भी खास शतक पूरा किया, ऑस्ट्रेलिया हार की ओर

बेयरस्टो की तूफानी पारी, वुड ने भी खास शतक पूरा किया, ऑस्ट्रेलिया हार की ओर

0
बेयरस्टो की तूफानी पारी, वुड ने भी खास शतक पूरा किया, ऑस्ट्रेलिया हार की ओर

[ad_1]

मैनचेस्टर. बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने एशेज सीरीज में बेहतरीन वापसी की है. एक समय टीम 0-2 से पिछड़ रही थी. फिर तीसरे टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की. अब इंग्लिश टीम ने चौथे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस लिया है. मैच में तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड ने पहली पारी में 592 रन बनाए. विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो 99 रन बनाकर नाबाद रहे. हालांकि वे शतक नहीं पूरा कर सके. इस तरह से इंग्लिश टीम को पहली पारी के आधार पर 275 रन की बड़ी बढ़त मिली. दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 113 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं. कंगारू टीम अभी भी इंग्लैंड से 162 रन से पीछे चल रही है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 317 रन बनाए.

मार्क वुड ने अपनी तेज गति से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. उन्होंने उस्मान ख्वाजा (18), स्टीव स्मिथ (17) और ट्रेविस हेड (1) को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा किया. क्रिस वोक्स ने डेविड वार्नर (28) को पवेलियन की राह दिखायी. स्टंप्स के समय मार्नुस लाबुशेन 44 और मिशेल मार्श एक रन बनाकर खेल रहे थे. इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (99*) जेम्स एंडरसन के आउट होने के कारण शतक पूरा नहीं कर सके.

बेयरस्टो ने 10 चौका और 4 छक्का जड़ा
इंग्लैंड ने तीसरे दिन 4  विकेट पर 384 रन से आगे खेलना शुरू किया. जॉनी बेयरस्टो और जेम्स एंडरसन ने 10वें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी करके स्कोर को 600 रन के करीब पहुंचाया. एंडरसन ने 5 रन बनाए और कैमरन ग्रीन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. बेयरस्टो 99 रन (10 चौके और 4 छक्के) पर नाबाद रहे. उन्होंने 81 गेंदों का सामना किया.

सूर्यकुमार यादव ने 10 साल पहले बाबर को किया पस्त, अब यश धुल की बारी, भारत और पाकिस्तान के बीच एक और फाइनल

इंग्लैंड ने लंच तक 8 विकेट पर 506 रन बनाकर 189 रन की बढ़त बना ली थी. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट ने दिन का पहला विकेट बेन स्टोक्स (51 रन) के रूप में लिया. इससे पहले स्टोक्स ने लॉर्ड्स और हेडिंग्ले में 155 रन और 80 रन की पारी खेली. हैरी ब्रुक ने एक और अर्धशतक ठोका. वे 61 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोस हेजलवुड ने 5 विकेट झटका.

Tags: Ashes, Australia, England, Jonny Bairstow, Mark Wood

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here