Home Sports भारत और बांग्लादेश का झगड़ा पुराना, वर्ल्ड कप में भिड़ गए थे खिलाड़ी, 5 बड़े विवाद

भारत और बांग्लादेश का झगड़ा पुराना, वर्ल्ड कप में भिड़ गए थे खिलाड़ी, 5 बड़े विवाद

0
भारत और बांग्लादेश का झगड़ा पुराना, वर्ल्ड कप में भिड़ गए थे खिलाड़ी, 5 बड़े विवाद

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बांग्लादेश के खिलाफ खराब अंपायरिंग के कारण काफी गुस्से में दिखीं. आउट होने के बाद उन्होंने बैट स्टंप पर दे मारा. आईसीसी इस मामले में उन पर बैन से लेकर जुर्माना तक लगा सकता है. खराब अंपायरिंग को लेकर उन्होंने सवाल उठाए. इस कारण तीसरा वनडे टाई हो गया और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. इतना ही नहीं हरमनप्रीत ने आयोजक देश बांग्लादेश को भी कटघरे में खड़ा किया, क्योंकि मैच में लोकल अंपायर भी होता है. भारत और बांग्लादेश के बीच मैदान पर पहले भी विवाद होते रहे हैं, आइए आपकाे 5 बड़े विवाद के बारे में बताते हैं…

1.बात 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप की है. फाइनल में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच जीतने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भारतीयों खिलाड़ियों को अपशब्द कहे. इसके बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बैट और स्टंप लेकर आमने-सामने आ गए थे. हालांकि बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने कहा था कि मैदान पर ऐसी नहीं होना चाहिए थे. मैं टीम के खिलाड़ियों के खराब व्यवहार के लिए माफी मांगता हूं.

2.2018 में एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के स्पिनर नजमुल इस्लाम ने शिखर धवन को आउट करने के बाद मैदान पर नागिन डांस किया था. हालांकि मैच में बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी थी और दर्शकों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने ऐसा ही डांस किया था और इसके बाद दोनों टीमों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था.

3.जून 2015 में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 13 विकेट लिए. सीरीज से उन्होंने वनडे डेब्यू किया और बांग्लादेश ने सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की. सीरीज के पहले 2 मुकाबले जीतने के बाद बांग्लादेश के एक अखबार ने भारतीय खिलाड़ियों की विवादास्पद फोटो छापी थी. इसमें मुस्तफिजुर के हाथ में कटर था जबकि भारतीय खिलाड़ियों को आधा गंजा दिखाया गया था.

4.2016 टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो भारत और बांग्लादेश का मैच सभी को याद होगा. अंतिम गेंद पर एमएस धोनी ने यादगार रन आउट किया था. यह ओवर हार्दिक पंड्या ने डाला था. ओवर की पहली  गेंद पर मुश्फिकुर रहीम ने चौका जड़ा था. इसके बाद वे पंड्या के सामने आकर डांस करने लगे थे. लेकिन इसके बाद बाजी पटल गई. पंड्या ने बताया कि जीत के बाद मैंने बांग्लादेश के ड्रेसिंग रूप के सामने जाकर जश्न मनाया.

13 साल में मिले सिर्फ 3 विकेट, वेस्टइंडीज में भी रहा बेअसर, रोहित शर्मा और द्रविड़ अब शायद ही दें मौका!

5.अभी इमर्जिंग एशिया कप के मुकाबले श्रीलंका में खेले जा रहे हैं. सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई. मैच में भारतीय खिलाड़ी हर्षित राणा और सौम्य सरकार के बीच विवाद हो गया. मैच में सरकार ने भारतीय कप्तान यश धुल का विकेट लेने के बाद जोरदार जश्न मनाया था. जब वे आउट हुए तो हर्षित ने भी ऐसा किया तो उन्होंने आपत्ति उठाई. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी नोक-झोंक देखने काे मिली.

Tags: Bangladesh, Harmanpreet kaur, India vs Bangladesh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here