Home Breaking News सनी लियोनी ने महेश भट्ट को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- जब ‘जिस्म 2’ दी तो…

सनी लियोनी ने महेश भट्ट को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- जब ‘जिस्म 2’ दी तो…

0
सनी लियोनी ने महेश भट्ट को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- जब ‘जिस्म 2’ दी तो…

[ad_1]


सनी लियोनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बना ली है। इसमें कोई दोराय नहीं कि सनी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक जाने में उनके लिए बिग बॉस काफी अहम कड़ी साबित हुआ। अभिनेत्री बिग बॉस के सीजन पांच का हिस्सा रही थीं। इसके बाद वह महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म 2’ में नजर आईं। हालांकि, सनी ने हाल ही में महेश भट्ट को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।



सनी लियोनी का कहना है कि जब महेश भट्ट ने उन्हें बिग बॉस शो के दौरान ‘जिस्म 2’ का ऑफर दिया तो वह उन्हें जानती तक नहीं थीं। बता दें कि ‘जिस्म 2’ पूजा भट्ट की 2003 में आई हिट इरॉटिक थ्रिलर ‘जिस्म’ का सीक्वल थी। इसका निर्देशन पूजा भट्ट ने किया। इस फिल्म को महेश भट्ट ने लिखा। सनी फिल्म में रणदीप हुड्डा के अपोजिट नजर आईं। 




सनी का कहना है, ‘शो के एक एपिसोड में जब महेश भट्ट बतौर गेस्ट आए तो उन्होंने ‘जिस्म 2’ का ऑफर दिया। मैंने सोचा भी नहीं था कि यह सब रियल है, क्योंकि मैं उन्हें जानती तक नहीं थी। घर में सभी लोग उनके बारे में बातें कर रहे थे कि वह आने वाले हैं। उन्हें लेकर उत्साह था। सब इंडस्ट्री में उनके रुतबे की बातें कर रहे थे। मैं उन्हें जानती नहीं थी, लेकिन लोगों की बातों से लग रहा था कि वह कोई शानदार इंसान हैं। बाद में मुझे उनकी शख्सियत का अहसास हुआ’।

Vijay Varma: दिल्ली में रोडीज का ऑडिशन देखने क्यों पहुंचे थे विजय वर्मा, एक्टर ने बताई यह बड़ी वजह


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here