Home Sports सुबह मिली कैप… शाम को मां का आशीर्वाद, अगले दिन मुकेश ने चटका दिया विकेट

सुबह मिली कैप… शाम को मां का आशीर्वाद, अगले दिन मुकेश ने चटका दिया विकेट

0
सुबह मिली कैप… शाम को मां का आशीर्वाद, अगले दिन मुकेश ने चटका दिया विकेट

[ad_1]

सच्चिदानंद/पटना. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहा टेस्ट मुकाबला इस बार बिहार के लिए बेहद खास है. इस सीरीज में बिहार के दो लाल ईशान किशन और मुकेश कुमार खेल रहे हैं. टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज में डेब्यू करने वाले गोपालगंज के मुकेश कुमार ने टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट चटकाया. गेंद मुकेश की थी और विकेट के पीछे कैच लेने वाले थे ईशान किशन.

शनिवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज टीम के डेब्यूटेंट क्रिक मैकेंजी को ईशान किशन के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा. इस तरह मुकेश के नाम टेस्ट में पहला विकेट दर्ज हो गया. ये नजारा 52वें ओवर में देखने को मिला. बता दें कि टीम इंडिया की कैप मिलने के बाद मुकेश कुमार ने अपनी मां से फोन पर बातचीत की, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. इस वीडियो में मुकेश अपनी मां से भोजपुरी में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं और बात करते-करते कांपने लगे हैं.

तोहर पूजा पाठ सफल हो गइल
मैच से पहले मुकेश को कैप देकर टीम इंडिया की टेस्ट टीम में शामिल करवाया गया. इसके बाद प्रैक्टिस के बाद शाम को मुकेश ने गोपालगंज में मौजूद अपनी मां से बात की. इसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. वीडियो में मुकेश मां के साथ बातचीत कर अपनी फीलिंग को साझा करते हुए दिखाई देते हैं. वीडियो की शुरुआत में मुकेश टेस्ट कैप को हाथ में लेकर बोल रहे हैं ”आज मुझे ये कैप मिला, जिसे अश्विन भाई ने दी है”. मुकेश ने अपनी मां को फोन लगाकर प्रणाम किया. सामने से जवाब आया- ‘खुशी रह हमार बाबू! इसके बाद मुकेश ने कहा ‘इतना साल से तू जे पूजा पाठ करत रहलू, मेहनत करत रहुल हमरा खातिर, आज ओकर फल मिलल बाटे, देश के तरफ से खेले खातिर मौका मिलल बाटे’.

”अपने कलेजा का टुकड़ा बना कर रखती है”
मां से बातचीत करने के बाद मुकेश ने कहा कि वो हमेशा मुझे कलेजे का टुकड़ा बना कर रखती हैं. बता नहीं सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. सुबह डेब्यू हुआ और शाम को मां से बात कर रहा हूं. मेरा हाथ कांप रहा है. समझ नहीं आ रहा क्या बोलूं. बहूत खुश हूं मैं.

.

FIRST PUBLISHED : July 23, 2023, 18:13 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here