Home Sports 3 बॉलर्स में दिखा भारत का भविष्य, टॉप-5 में शामिल, किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

3 बॉलर्स में दिखा भारत का भविष्य, टॉप-5 में शामिल, किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

0
3 बॉलर्स में दिखा भारत का भविष्य, टॉप-5 में शामिल, किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

इमर्जिंग एशिया कप में भारत अजेय रहा है.
इमर्जिंग एशिया कप में भारत अजेय रहा है.

नई दिल्ली. इमर्जिंग एशिया कप में इंडिया ए की तरफ से कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, चाहे बल्लेबाजी की बात करें चाहे गेंदबाजों की. नतीजन भारतीय टीम फाइनल में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान ए की टीम को टक्कर दे रही है. लीग मुकाबलों में इंडिया ए ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी. इस टूर्नामेंट में अभी तक भारत के 3 गेंदबाजों ने अपना डंका बजाया है. तीनों गेंदबाज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में कब्जा कर लिया है.

निशांत सिंधु- निशांत सिंधु ने इमर्जिंग एशिया कप में इंडिया ए के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ जिम्मेदारी से गेंदबाजी की. मुश्किल समय में उन्होंने भारत के लिए पंजा खोला और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया. वह एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11 विकेट लेकर टॉप पर रहे. इससे पहले उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में बल्ले से कमाल दिखाते हुए 50 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में निशांत ने एक विकेट अपने नाम किया.

विराट 2.0 की कैसी रही कहानी? एशिया कप में लगा था डर, अब 10 महीने में मारा यू टर्न

राजवर्धन हेंगरगेकर- इंडिया ए तेज गेंदबाज राजवर्धन हेंगकरगेकर का नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर है. वह अपनी गति से पाकिस्तान के परखच्चे उड़ा चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटके थे और इंडिया ए की जीत में अपना बेहद कीमती योगदान दिया था. अब फाइनल में भी राजवर्धन ने अंत के ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की और 2 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

मानव सुथार- लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं मानव सुथार, जो पाकिस्तान के लिए काल साबित हुए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने फाइनल से पहले पाकिस्तान ए के खिलाफ 3 विकेट झटके थे. इसके बाद सेमीफाइनल में भी बांग्लादेश के तीन बैटर्स को अपना शिकार बनाया था. वहीं, फाइनल में मानव ने सलामी बैटर को आउट कर एक विकेट अपने नाम किया.

Tags: Asia cup, IND vs PAK, Yash Dhull

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here