[ad_1]

गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के बीच ढही इमारत।
– फोटो : ANI
विस्तार
गुजरात में मानसून के बीच बारिश का कहर जारी है। इस बीच जूनागढ़ से एक डराने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार दोपहर को एक दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई। बताया गया है कि जब यह घटना हुई, उस वक्त कई लोग बिल्डिंग में ही मौजूद थे। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। राहत-बचाव कार्यों के लिए एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है।
जूनागढ़ में रविवार सुबह तक 241 मिलीमीटर बारिश के बाद हर तरफ सैलाब की स्थिति है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
[ad_2]
Source link