Home Breaking News Neeraj Chopra: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने खरीदी यह दमदार लग्जरी एसयूवी, जानें कीमत और खूबियां

Neeraj Chopra: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने खरीदी यह दमदार लग्जरी एसयूवी, जानें कीमत और खूबियां

0
Neeraj Chopra: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने खरीदी यह दमदार लग्जरी एसयूवी, जानें कीमत और खूबियां

[ad_1]

Neeraj Chopra buys Range Rover Velar SUV Neeraj Chopra Car Collection Neeraj Chopra Bike and Car Collection

Neeraj Chopra buys Range Rover Velar
– फोटो : For Reference Only

विस्तार


ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने कार कलेक्शन में एक नई Range Rover Velar (रेंज रोवर वेलार) एसयूवी को शामिल किया है। विश्व भाला फेंक चैंपियन ने हाल ही में वेलार एसयूवी खरीदी है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। एथलीट को हरियाणा में लैंड रोवर शोरूम के बाहर सेंटोरिनी ब्लैक मेटैलिक एक्सटीरिय कलर वाली नई वेलार के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए देखा गया। चोपड़ा ने जिस मॉडल को खरीदा है वह एसयूवी का आउटगोइंग वर्जन है, जिसे जल्द ही नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है। नई 2023 Range Rover Velar (2023 रेंज रोवर वेलार) के इस साल त्योहारी सीजन से पहले भारतीय सड़कों पर उतरने की उम्मीद है।

इंजन पावर

Range Rover Velar भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लैंड रोवर एसयूवी में से एक है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में पेश किया गया है। एसयूवी 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट के साथ आती है जो 247 bhp का पावर और 365 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 2.0-लीटर डीजल इंजन 201 bhp का पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। दोनों इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

वाहनों के दीवाने नीरज

नीरज चोपड़ा तब प्रसिद्धि में आए जब उन्होंने टोक्यो में 2020 ओलंपिक खेलों में पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। उनकी उपलब्धि को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उन्हें अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV700 का एक स्पेशल एडिशन बतौर तोहफे में दिया था। नीरज को बाइक्स भी खासा शौक है और उनके कलेक्शन में कई दोपहिया वाहन हैं। इनमें Harley Davidson 1200 Roadster (हार्ले डेविडसन 1200 रोडस्टर) से लेकर Bajaj Pulsar 200F (बजाज पल्सर 200F) तक शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here