[ad_1]
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ…
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी चर्चे में हैं। किंग खान की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। ‘जवान’ का प्रीव्यू देखने के बाद फैंस शाहरुख का एक्शन अंदाज देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक्शन कोरियोग्राफर यानिक बेन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शाहरुख और विजय के बीच दो मेन फाइट सीक्वेंस को लेकर अपडेट शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने साल 2022 में आई फिल्म फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई थी, जिसके बाद फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट की मांग कर रहे थे। इस बीच ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि कार्तिक जल्द ही इसके तीसरे पार्ट यानी ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
Kartik Aaryan: ‘रूह बाबा’ बनकर फिर धूम मचाएंगे कार्तिक, जानें कब शुरू होगी ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग
Priya Ahuja: रीटा रिपोर्टर से जबरन लिखवाया गया इस्तीफा? एक्ट्रेस प्रिया आहूजा का छलका दर्द
[ad_2]
Source link