[ad_1]

पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में नए आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे तीसरे कार्यकाल में हम दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे।
आत्मविश्वास से लबरेज पीएम बोले- ये मोदी की गारंटी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पहले कार्यकाल में भारत दुनिया की दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था था, अब दूसरे कार्यकाल में हम पांचवे नंबर पर आ गए हैं और हमारे तीसरे कार्यकाल में हम दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे। आगे बोले कि ये मोदी की गारंटी है। आप 2024 के बाद अपने सपनों को अपनी आंखों से पूरा होते हुए देखेंगे।
उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल में आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर मैं देश को ये भी विश्वास दिलाऊंगा कि तीसरे कार्यकाल में दुनिया की पहली तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक नाम भारत का होगा। आज देश का विश्वास पक्का हो गया है कि अब भारत की विकास यात्रा रुकने वाली नहीं है।
[ad_2]
Source link