Home Breaking News Amit Shah: इंदौर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी

Amit Shah: इंदौर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी

0
Amit Shah: इंदौर में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी

[ad_1]

Amit Shah reaches Indore, election campaign begins, target on Congress

अमित शाह ने इंदौर में चुनावी अभियान का आगाज किया।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मध्यप्रदेश के चुनावी अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर में भाजपा के संभागीय सम्मेलन में की। इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि मिस्टर बंटाधार और करप्शन नाथ कोई नया उद्योग तो नहीं ला पाए। सिर्फ ट्रांसफर इंडस्ट्री शुरू कर पाए। उन्होंने कहा कि अब डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएगी।

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि पूरे देश मे सबसे अच्छा संगठन मध्यप्रदेश में है। यहां हर गांव, हर बूथ में कमल देखने को मिलता है। आज 2023 के चुनाव की शुरुआत हो गई है। अब हर संभाग में ऐसे सम्मेलन होंगे।

कांग्रेस ने 70 साल तक धारा 370 को गोद में पाला

मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के सरकार के समय पाकिस्तान से आलिया, जमालिया आते थे और गोलियां चलाकर चले जाते थे, लेकिन पाकिस्तान को घर में घुसकर हमारी सेना ने उनके आतंकियों का सफाया किया। यह प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण हुआ।

वे कि कांग्रेस से 70 साल से धारा 370 को गोदी में पाल रखा था। हमने उस धारा को हटाकर कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ा।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here