Home World तीन साल से पार्टनर की तलाश में ये महिला, रखी है ऐसी शर्त..1000 लोग रिजेक्ट हो चुके!

तीन साल से पार्टनर की तलाश में ये महिला, रखी है ऐसी शर्त..1000 लोग रिजेक्ट हो चुके!

0
तीन साल से पार्टनर की तलाश में ये महिला, रखी है ऐसी शर्त..1000 लोग रिजेक्ट हो चुके!

[ad_1]

Search Of Partner: डेटिंग एप पर आजकल अपने लिए पार्टनर तलाश करने का चलन खूब है. लोग वहां अपनी जानकारी शेयर करते हैं और उस जानकारी के आधार पर उन्हें पार्टनर मिल जाता है. इसी कड़ी में एक ऐसी महिला की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आई है जो पिछले तीन साल से अपने लिए पार्टनर की तलाश कर रही है और उसकी तलाश खत्म नहीं हो रही है. इतना ही नहीं इस महिला ने करीब एक हजार लोगों को रिजेक्ट कर दिया है. कोई भी उसकी शर्तें पूरी करने में सफल नहीं हो पाया है.

पति से तलाक ले चुकी है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह महिला 41 साल की है और इसका नाम क्लेयर डी है. वह ब्रिटेन की रहने वाली हैं. बताया गया कि महिला अपने पति से 2020 में तलाक ले चुकी है और उस रिलेशन से महिला की एक बेटी भी है. तलाक के बाद महिला अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है और वह चीजों को भूलने की कोशिश कर रही है. इसीलिए वह अब अपने लिए पार्टनर की तलाश में है. उसे ऐसा पार्टनर चाहिए जो उसे जीवन में खुश रखे और उसकी कुछ बेसिक शर्तों को पूरा कर सके.

अपनी ही उम्र का पार्टनर चाहती
यह महिला उन सभी शर्तों को शेयर कर चुकी है और उसी के माध्यम से पार्टनर तलाश कर रही है. महिला की शर्तों की बात करें तो वह अपनी ही उम्र का पार्टनर चाहती हैं और उसका कद 6 फीट हो. उसके सिर पर घने बाल हों, साथ ही तलाकशुदा मर्द भी उन्हें नहीं चाहिए. इन सारे पैरामीटर्स को पूरा करने के साथ-साथ महिला के भावी पति को अमीर भी होना चाहिए.

कोई उसको रास नहीं आया
हालांकि महिला ने यह नहीं बताया कि उसका तलाक क्यों और किन परिस्थितियों में हुआ है. लेकिन यह लगातार अपने लिए नए पार्टनर की तलाश कर रही है. डेटिंग ऐप पर वह कई लोगों से बातचीत भी कर चुकी है, लेकिन कोई उसको रास नहीं आया है. वह करीब एक हजार लोगों को रिजेक्ट कर चुकी है. हालांकि महिला को यह उम्मीद है कि उसे जल्द ही अच्छा पार्टनर मिलेगा.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here