Home Sports धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फिटनेस ऐसा की युवा भी शर्मा जाएं

धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फिटनेस ऐसा की युवा भी शर्मा जाएं

0
धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फिटनेस ऐसा की युवा भी शर्मा जाएं

[ad_1]

हाइलाइट्स

धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
फिटनेस ऐसा की युवा भी शर्मा जाएं

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वह ब्लैक कलर के चश्मे में एक बैग के साथ नजर आ रहे हैं. माही को एक बार फिर स्वस्थ देखकर फैंस काफी खुश हैं. माही के इस तस्वीर को एक सोशल मीडिया यूजर ने साझा किया है. फैन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘रांची से एमएस धोनी की लेटेस्ट तस्वीर.’

हाल ही में फ्लाइट से धोनी की वायरल हुई थी वीडियो:

इससे पहले हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो को एक एयरहोस्टेस द्वारा बनाया गया था. वायरल हो रहे वीडियो में माही जहां आराम से सोते हुए नजर आए थे. वहीं उनकी पत्नी साक्षी अपने मोबाइल फोन के साथ व्यस्त नजर आ रही थीं. हालांकि इस वीडियो का कई प्रशंसकों ने काफी विरोध किया था. उनका मानना था कि यह किसी की गोपनीयता के साथ सही नहीं है.

यह भी पढ़ें- भारतीय ऑलराउंडर का कमरतोड़ प्रदर्शन, टीम इंडिया को दिलाई जीत, फिर भी वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा मौका! जानें क्यों

धोनी ने सीएसके को पांचवीं बार बनाया चैंपियन:

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला इस बार चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था. इस रोमांचक मुकाबले में धोनी एंड कंपनी जीटी को मात देते हुए पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी. इसके साथ ही सीएसके ने आईपीएल में सर्वाधिक बार खिताब जीतने के मामले में एमआई की भी बराबरी की. एमआई और सीएसके ने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक पांच-पांच बार खिताब को अपने नाम क्या है.

Tags: Dhoni Fan, Mahendra Singh Dhoni, Ms dhoni, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here