[ad_1]
हाइलाइट्स
तिलक वर्मा और मुकेश कुमार टी20 डेब्यू कर रहे हैं.
उमरान मलिक को पहले टी20 में बाहर बिठाया गया है.
नई दिल्ली. भारतीय टीम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के सामने टी20 सीरीज में उतर चुकी है. पहले टी20 में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. टीम इंडिया हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी के साथा कुछ बड़े बदलाव के साथ इस सीरीज का आगाज करने जा रही है. आईपीएल 2023 में मुंबई की तरफ से तबाही मचाने वाले तिलक वर्मा- (Tilak Verma) का डेब्यू हो चुका है. वहीं, वनडे में निराश करने वाले रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक की छुट्टी हो चुकी है.
तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में ही ठप्पा लगा दिया था कि वह जल्द टीम इंडिया में एंट्री मारने वाले हैं. उन्होंने मुंबई को कई मुकाबलों में संकट से उबारा. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने डेब्यू में कैसा प्रदर्शन करते हैं. हार्दिक पंड्या ने 3 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है. पहले टी20 में एक बार फिर पुराने अंदाज में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी नजर आ सकती है. वहीं, तेज गेंदबाजी क्रम की बात करें तो अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है. टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप के लिए कुछ महीने अच्छे नहीं थे. लेकिन अब उन्हें पैर जमाने के लिए गोल्डन चांस मिल चुका है. अर्शदीप का साथ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेब्यूटेंट मुकेश कुमार देंगे.
वनडे सीरीज में कुलदीप-मुकेश ने मचाई थी तबाही
कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को टी20 सीरीज में भी आजमाया गया है. कुलदीप यादव ने वनडे सीरीज में अपनी गेंदबाजी से मेजबान टीम के परखच्चे उड़ा दिए थे. उन्होंने 3 मैच की सीरीज में 7 विकेट झटके. इसके अलावा मुकेश कुमार ने भी आखिरी वनडे में अपना कहर बरपाया और 4 विकेट अपनी झोली में डाले.
2007 टी20 विश्व कप विनर टीम के मैनेजर सुनील देव का निधन, विराट कोहली से क्या था कनेक्शन?
टीम इंडिया की प्लेइंग-11
शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.
.
Tags: Hardik Pandya, IND vs WI, Team india, Tilak Verma
FIRST PUBLISHED : August 03, 2023, 20:04 IST
[ad_2]
Source link