Home Sports IND vs WI 1st T20: हार्दिक ने चमका दिए इन 2 भारतीयों के भाग्य-सितारे! 20 की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू

IND vs WI 1st T20: हार्दिक ने चमका दिए इन 2 भारतीयों के भाग्य-सितारे! 20 की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू

0
IND vs WI 1st T20: हार्दिक ने चमका दिए इन 2 भारतीयों के भाग्य-सितारे! 20 की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू

[ad_1]

India vs West Indies, 1st T20I Playing 11 : भारतीय टीम टेस्ट और वनडे में जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ अब टी20 सीरीज खेल रही है. सीरीज का पहला टी20 मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी है. इस मुकाबले में विंडीज टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसी बीच भारत के 2 प्लेयर्स की जैसे किस्मत ही खुल गई.

हार्दिक हारे टॉस

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे हैं. हार्दिक ने जैसे ही प्लेइंग-11 का ऐलान किया, 2 प्लेयर्स और उनके चाहने वालों की खुशी बढ़ गई.

इन 2 प्लेयर्स का टी20 डेब्यू

हार्दिक पांड्या ने इस मैच के लिए 2 प्लेयर्स को प्लेइंग-11 में मौका दिया, जिनका इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी हो गया. पहला नाम तिलक वर्मा (Tilak Verma) का है जो इस मैच से इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं. 20 साल के तिलक ने आईपीएल-2023 में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया और रोहित की कप्तानी में नाम कमाया. दूसरा नाम पेसर मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) का है. मुकेश ने इस सीरीज से तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया. मुकेश ने पहले टेस्ट, फिर वनडे और अब टी20 डेब्यू किया.

क्या बोले कप्तान पांड्या?

टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस हारने के बाद कहा, ‘इस दौरे का पूरा प्लान यही था. हम शायद (अगले साल) विश्व कप खेलने के लिए यहां आ रहे हैं. कुछ खिलाड़ियों को यहां खेलने का मौका मिल सकता है. अगली बार जब हम यहां आएंगे, तब तक हम तैयार हो जाएंगे. मैं चीजों को आसान रखने की कोशिश करता हूं. मेरे लिए ये सुधार के बारे में है. मैं प्रक्रियाओं पर फोकस करता हूं. आपको कुछ नुकसान और असफलताएं हो सकती हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. यह सब खुद को चुनौती देने के बारे में है. हम मैच तीन स्पिनरों के साथ खेल रहे हैं.’

पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 : काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here