Home Sports यशस्वी जायसवाल लिखेंगे इतिहास का दूसरा पन्ना, टी20 में हुआ डेब्यू, ईशान किशन का क्यों कटा पत्ता?

यशस्वी जायसवाल लिखेंगे इतिहास का दूसरा पन्ना, टी20 में हुआ डेब्यू, ईशान किशन का क्यों कटा पत्ता?

0
यशस्वी जायसवाल लिखेंगे इतिहास का दूसरा पन्ना, टी20 में हुआ डेब्यू, ईशान किशन का क्यों कटा पत्ता?

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 में ईशान किशन का नहीं चल रहा बल्ला.
टीम इंडिया टी20 सीरीज में 0-2 से पीछे.

नई दिल्ली. टीम इंडिया टी20 सीरीज के करो या मरो के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ (IND vs WI) मैदान में उतर चुकी है. पिछले दो टी20 मैच में मेजबान टीम हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) एंड कंपनी पर हावी नजर आई. पहले टी20 में दो खिलाड़ियों का डेब्यू देखने को मिला. जिसमें मुकेश कुमार और तिलक वर्मा (Tilak Verma) का नाम शामिल था. लेकिन अब तीसरे मैच में शतकवीर यशस्वी जायसवाल ने भी एंट्री (Yashasvi Jaiswal debut) मार दी है. पिछले दो मैच के बाद ईशान किशन का पत्ता कट चुका है.

पहले दो टी20 मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी नाजुक नजर आई. भारतीय टीम की तरफ से सर्वाधिक रन टीम के डेब्यूटेंट तिलक वर्मा ने बनाए. उन्होंने पहले मैच में 39 रन की विस्फोटक पारी खेली जबकि दूसरे मैच में अपने करियर का पहला अर्धशतक लगाया. अब देखना दिलचस्प होगा कि एक डेब्यूटेंट ने विंडीज के परखच्चे उड़ाए क्या दूसरा भी मेजबानों पर भारी पड़ सकता है. यशस्वी जायसवाल टेस्ट सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का स्वाद कैरेबियाई गेंदबाजों को चखा चुके हैं. यशस्वी जायसवाल टेस्ट डेब्यू के समान टी20 डेब्यू को भी यादगार बनाने के लिए तैयार हैं.

IPL में किया था धुआंधार प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की सबसे बड़ा उदारण पेश किया था. उन्होंने 6 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 625 रन ठोक दिए थे. इस दौरान वह अपने एक शतक से महज 7 रन दूर रह गए थे. अब देखना होगा वह अपना आईपीएल वाला अंदाज टीम इंडिया के लिए दिखाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

IND vs WI: ईशान किशन पर छाए खतरे के बादल, 16 टी20 पारियों से नहीं निकली फिफ्टी, घात लगाए बैठा शतकवीर

ईशान किशन टी20 में फ्लॉप

दो टी20 के बाद ईशान किशन का तीसरे मैच से पत्ता कट चुका है. उनका बल्ला टी20 क्रिकेट में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है. पिछली 16 पारियों से ईशान के बल्ले से एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला है. जायसवाल टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं तो ईशान की टी20 में जगह खतरे में पड़ सकती है.

Tags: IND vs WI, Ishan kishan, Team india, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here