Home Sports IND vs WI: करो या मरो के मैच में भारत करेगा पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुई इस स्टार की एंट्री

IND vs WI: करो या मरो के मैच में भारत करेगा पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुई इस स्टार की एंट्री

0
IND vs WI: करो या मरो के मैच में भारत करेगा पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुई इस स्टार की एंट्री

[ad_1]

India vs West Indies 3rd T20: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 0-2 से पीछे हैं. ऐसे में एक और हार टीम इंडिया के हाथों से सीरीज छीन सकती है. सीरीज में बने रहने के लिए भारतीय टीम को ये मैच हर हाल में जीतना होगा.

प्लेइंग 11 में हुई इस स्टार की एंट्री

तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिला है. युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है. ये यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का डेब्यू टी20 मैच है. इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी पहली ही पारी में शानदार 171 रन ठोके थे.

लगातार दो मैचों में भारत को मिली हार

टीम इंडिया को इस सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम ने 4 रनों से हराया था. वहीं, वेस्टइंडीज ने गुयाना को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच को 2 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है.

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here