Home Breaking News IND vs WI 3rd T20 Live: करो या मरो के मैच में यशस्वी जायसवाल का डेब्यू, थोड़ी देर में होगा टॉस

IND vs WI 3rd T20 Live: करो या मरो के मैच में यशस्वी जायसवाल का डेब्यू, थोड़ी देर में होगा टॉस

0
IND vs WI 3rd T20 Live: करो या मरो के मैच में यशस्वी जायसवाल का डेब्यू, थोड़ी देर में होगा टॉस

[ad_1]

07:24 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: यशस्वी जायसवाल का डेब्यू

यशस्वी जायसवाल को मैच शुरु होने से पहले भारतीय टी20 टीम की कैप दी गई। इससे साफ है कि वह आज भारत के लिए पहला टी20 मैच खेलेंगे। वेस्टइंडीज के इसी दौरे पर यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की और पहली पारी में ही शानदार 171 रन बनाए। अब टी20 में भी उनसे कमाल की उम्मीद होगी।

06:12 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: शुरुआती दो मैच हार चुका है भारत

इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में टीम इंडिया को करीबी हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन टीम इंडिया 145 रन पर ही सिमट गई थी और मैच चार से हार गई थी।

पहले मैच के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज ने आठ विकेट खोकर 155 रन बना लिए और मैच सात गेंद रहते अपने नाम किया। इसके साथ ही कैरिबियाई टीम पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है।

दूसरे मैच के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

06:09 PM, 08-Aug-2023

IND vs WI 3rd T20 Live: करो या मरो के मैच में यशस्वी जायसवाल का डेब्यू, थोड़ी देर में होगा टॉस

Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 3rd T20: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में है। पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले वेस्टइंडीज की टीम जीत चुकी है और तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, भारत की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में बने रहने की होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here