[ad_1]

सीएम अशोक गहलोत।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में लड़कियों से छेड़छाड करने वालों को सरकार नौकरी नहीं मिलेगी। इसे लेकर मंगलवार को सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा- राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।
इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।
[ad_2]
Source link