[ad_1]

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 जून को आईसीसी ने शेड्यूल जारी किया था। जिसमें अब कुछ सुधार किया गया है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा, लेकिन कुछ मैचों की तारीख बदल गई हैं। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच ही होगा। यही दोनों टीमें 2019 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने थीं। यही दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेंगी। वहीं, भारत का पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। कुल नौ मैचों को री-शेड्यूल किया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अब 15 अक्तूबर को नहीं बल्कि 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।
Nine fixtures have been rescheduled for #CWC23.
Details 👇
— ICC (@ICC) August 9, 2023
[ad_2]
Source link