Home Breaking News IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान को रौंदकर अजेय रहना चाहेगा भारत, जानें दोनों टीमों की शुरुआती लाइन अप

IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान को रौंदकर अजेय रहना चाहेगा भारत, जानें दोनों टीमों की शुरुआती लाइन अप

0
IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान को रौंदकर अजेय रहना चाहेगा भारत, जानें दोनों टीमों की शुरुआती लाइन अप

[ad_1]

08:40 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: दोनों टीमों की शुरुआती लाइन अप

भारत: कृष्ण बहादुर पाठक, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, सुखजीत सिंह।

पाकिस्तान: अकमल हुसैन, एहतिशाम असलम, अकील अहमद, अरशद लियाकत, अब्दुल राणा, अब्दुल हन्नान, जिक्रिया हयात, उसामा बशीर, उमर भुट्टा, मुहम्मद सुफियान खान, अफराज।

08:35 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सफर

भारत का टूर्नामेंट में अब तक का सफर

  • पहले मैच में चीन को 7-2 से हराया
  • जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला
  • मलयेशिया को एकतरफा अंदाज में 5-0 से रौंदा
  • गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया

पाकिस्तान का टूर्नामेंट में अब तक का सफर

  • मलयेशिया के हाथों 1-3 से हार मिली
  • दक्षिण कोरिया के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला
  • जापान के साथ 3-3 से बराबरी पर रहे
  • चीन को पिछले मैच में 2-1 से हराया

08:33 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान के खिलाफ 14 मैच से नहीं हारा भारत

पिछले 14 मुकाबलों में भारतीय टीम पाकिस्तान से नहीं हारी है। इस दौरान उसने 12 जीत दर्ज की हैं और दो मैच ड्रॉ खेले हैं। दोनों टीमों के टॉप स्कोरर की बात करें तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अब तक चार मैचों में पांच गोल किए हैं, जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद खान ने तीन किए हैं।

पाकिस्तान भी भारत की तरह तीन बार का चैंपियन है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत पिछले साल 23 मई को जकार्ता में एशिया कप में हुई थी। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। पिछले 14 मुकाबलों में भारतीय टीम पाकिस्तान से नहीं हारी है। इस दौरान उसने 12 जीत दर्ज की हैं और दो मैच ड्रॉ खेले हैं।

अगर पाकिस्तान इस मैच में जीत दर्ज करता है तो वह अंतिम चार में पहुंच जाएगा, लेकिन हारने पर उसका भाग्य चीन और जापान के मैच के परिणाम पर टिका रहेगा। यदि पाकिस्तान हार जाता है तो फिर उसे चीन की जापान पर जीत के लिए दुआ करनी होगी। यदि जापान जीत हासिल करता है तो फिर जीत का अंतर कम होना चाहिए। पाकिस्तान इसके अलावा यह भी चाहेगा कि मलयेशिया की टीम दक्षिण कोरिया पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करे।

08:31 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच

पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना या ड्रॉ कराना जरूरी है। वहीं, भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है और पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

08:26 PM, 09-Aug-2023

IND vs PAK Hockey Live: पाकिस्तान को रौंदकर अजेय रहना चाहेगा भारत, जानें दोनों टीमों की शुरुआती लाइन अप

India vs Pakistan Hockey Live: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का सामना पाकिस्तान से है। अपने शुरुआती चार मैच जीतकर टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत हासिल कर भारतीय टीम अपना विजय रथ आगे बढ़ाना चाहेगी। वहीं, पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here