[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी जिनको इस वक्त किसी भी फॉर्मेट में चयनकर्ताओँ ने जगह नहीं दी है वो इंग्लैंड में धमाका कर रहे हैं. भारतीय टीम के ओपनर ने एक दिन पहले डबल सेंचुरी ठोकी तो अगले दिन उसी टीम के खिलाफ अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने शतक जमाकर मैच बदल दिया.
टीम इंडिया के तीनों ही फॉर्मेट से बाहर हो चुके दो खिलाड़ी इस वक्त अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए इंग्लैंड में दम दिखा रहे हैं. ओपनर पृथ्वी शॉ और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा इस वक्त इंग्लैंड में वनडे कप खेल रहे हैं. टूर्नामेंट में एक ही टीम के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने जमकर हल्ला बोला. पहले पृथ्वी शॉ ने डबल सेंचुरी ठोकर टीम की हार तय की और फिर दूसरे मुकाबले में पुजारा ने शतक जमाते हुए अपनी टीम की जीत पक्की की.
सोमरसेट पर टूटे भारतीय बल्लेबाज
नॉर्थैम्पटनशायर के साथ करार करने वाले पृथ्वी शॉ ने सोमरसेट के खिलाफ 153 गेंद पर 28 चौके और 11 छक्के की मदद से 244 रन ठोक डाले. इस पारी की बदौलत टीम ने 8 विकेट पर 415 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. सोमरसेट की टीम 328 रन तक पहुंची लेकिन 87 रन की हार नहीं टाल पाई. इस मैच के ठीक बाद ससेक्स के खिलाफ टीम ने 319 रन का स्कोर खड़ा किया. चेतेश्वर पुजारा ने 113 गेंद पर 117 रन की पारी खेल मैच पलट दिया और टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी.
पुजारा और पृथ्वी टीम से बाहर
भारतीय टीम के लिए पृथ्वी शॉ ने टेस्ट डेब्यू करते हुए पहले ही मैच शतक जमाया था. इसके बाद तीनों ही फॉर्मेट में उनको खेलने का मौका मिला लेकिन खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से वह टीम से बाहर हो गए. जुलाई 2021 में आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल में वह श्रीलंका का खिलाफ खेले थे. चेतेश्वर पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद टीम से बाहर किया गया था.
.
Tags: Cheteshwar Pujara, Prithvi Shaw
FIRST PUBLISHED : August 12, 2023, 21:38 IST
[ad_2]
Source link