Home Sports भारत के खिलाफ लगातार फ्लॉप हो रहा है राहुल का स्टार, बड़ा नाम, लेकिन…

भारत के खिलाफ लगातार फ्लॉप हो रहा है राहुल का स्टार, बड़ा नाम, लेकिन…

0
भारत के खिलाफ लगातार फ्लॉप हो रहा है राहुल का स्टार, बड़ा नाम, लेकिन…

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत के खिलाफ लगातार फ्लॉप हो रहे हैं काइल मेयर्स
वनडे के बाद टी20 सीरीज में रन के लिए जूझ रहे

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को लॉडरहिल में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर बिना कुछ खास करिश्मा दिखाए काइल मेयर्स (Kyle Mayers) सस्ते में पवेलियन चलते बने हैं. कैरेबियन सलामी बल्लेबाज को चौथे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने सैमसन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. मेयर्स लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल सात गेंद खेलने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 242.85 की स्ट्राइक रेट से 17 रन निकले. मेयर्स ने अपनी इस छोटी सी पारी में कुल दो चौके और एक छक्का लगाया.

भारत के खिलाफ लगातार फ्लॉप हो रहे हैं मेयर्स:

काइल मेयर्स का बल्ला लगातार खामोश गुजर रहा है. पहले वनडे मुकाबले में वह अपनी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे. अब टी20 सीरीज में भी वह टीम की उम्मीदों पर कुछ खास खरे नहीं उतर पा रहे हैं. मेयर्स ने भारत के खिलाफ चारो टी20 मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए 58 रन बनाने में कामयाब रहे हैं. पहले मुकाबले में जहां उनके बल्ले से महज एक रन निकले. वहीं दूसरे मुकाबले में वह 15, तीसरे में 25 और चौथे में अब 17 रन बनाने में कामयाब रहे हैं.

यह भी पढ़ें- क्या धवन के साथ हो रही है नाइंसाफी? आईपीएल में हिट, फिटनेस में जबर्दस्त फिट, फिर क्यों किया जा रहा है नजरंदाज?

वनडे सीरीज में भी नहीं चला मेयर्स का बल्ला:

टी20 सीरीज से पहले वनडे सीरीज में भी वह भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ हमेशा रन के लिए जूझते हुए ही नजर आए. मेयर्स के बल्ले से पहले वनडे मुकाबले में जहां महज दो रन निकले. वहीं दूसरे मुकाबले में वह 36 और तीसरे वनडे मुकाबले में चार रन बनाने में कामयाब रहे.

आईपीएल में लखनऊ के लिए शिरकत करते हैं मेयर्स:

भारत की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में काइल मेयर्स लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शिरकत करते हैं. इस टीम की कप्तानी भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल करते हैं. बीते सीजन में मेयर्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. हालांकि उनकी उम्दा प्रदर्शन के बावजूद लखनऊ की टीम खिताब हासिल करने से चूक गई थी.

Tags: India vs west indies, KL Rahul, Lucknow Super Giants, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here