[ad_1]
हाइलाइट्स
पृथ्वी शॉ इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं
उन्होंने 4 दिन पहले वनडे में 244 रन की पारी खेली थी
पृथ्वी शॉ ने लिस्ट एक करियर की 10वीं सेंचुरी जड़ी
नई दिल्ली. एक ओर जहां भारतीय क्रिकेट टीम मेजबान विंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया से ड्रॉप किए गए ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का बल्ला इंग्लैंड में रनों की बरसात कर रहा है. दाएं हाथ के बैटर पृथ्वी ने रॉयल वनडे कप टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है. इससे पहले पृथ्वी ने डबल सेंचुरी जड़ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे.
पृथ्वी शॉ ने नॉर्थेम्प्टनशॉयर (Northamptonshire) की ओर से खेलते हुए डरहम (Durham) के खिलाफ 68 गेंदों पर शानदार सेंचुरी जड़ी. उन्होंने इस दौरान एक ओवर में 24 रन ठोक डाले. पृथ्वी ने 4 दिन पहले यानी 9 अगस्त को 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेली थी जबकि 13 अगस्त को शानदार शतक ठोका. 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थेम्प्टनशॉयर की टीम ने पृथ्वी के नाबाद 125 रन के दम पर 25.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए.
Yashasvi Jaiswal: IPL से बना करोड़पति, कभी रहने का नहीं था ठिकाना, कितनी है यशस्वी जायवाल की कमाई
#prithvishaw hit another Century 💯 🔥❤️125(not out) #county #northamptonshire #prithvi #shaw pic.twitter.com/UOOZHQSziF
— Shaw Fan (@prithvishawedit) August 13, 2023
पृथ्वी शॉ ने 125 रन की पारी में 15 चौके और 7 छक्के जड़े
पृथ्वी शॉ ने 76 गेंदों पद 15 चौके और 7 छक्के जड़े. उन्होंने एमिलो गे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की जबकि रॉब केघ (42) के खिलाफ उन्होंने 109 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.
.
Tags: Prithvi Shaw
FIRST PUBLISHED : August 13, 2023, 21:12 IST
[ad_2]
Source link