Home Sports -IND vs WI: कंगाली में आटा गीला..शुभमन गिल को सूर्या की राय लेना पड़ा भारी

-IND vs WI: कंगाली में आटा गीला..शुभमन गिल को सूर्या की राय लेना पड़ा भारी

0
-IND vs WI: कंगाली में आटा गीला..शुभमन गिल को सूर्या की राय लेना पड़ा भारी

[ad_1]

हाइलाइट्स

शुभमन गिल ने पिछले मैच में खेली थी शानदार पारी.
विंडीज दौरे पर गिल संघर्ष करते नजर आए.

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच सीरीज के फाइनल मुकाबले की टक्कर शुरू हो चुकी है. इस सीरीज में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) काफी चर्चा में रहे, जिसकी वजह उनकी खराब फॉर्म बनी. लेकिन पिछले मैच में एक विस्फोटक पारी खेलकर आलोचकों को जवाब दिया. अंतिम मैच में भी गिल के पास इस सीरीज के घाव भरने का शानदार मौका था. लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की एक गलती से उन्हें पवेलियन का रास्ता नापना पड़ा.

शुभमन गिल ने पिछले मैच में महज 47 गेंद में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 77 रन की आतिशी पारी खेली. वहीं, इस मुकाबले में भी गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे. विंडीज के स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन के खिलाफ गिल ने एक स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और गेंद मिस कर गए. शुभमन गिल के पैड में जाकर गेंद लगी और अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया. शुभमन गिल रिव्यू करने के लिए सूर्यकुमार यादव से पूछने चले गए लेकिन स्काई अंपायर के फैसले से संतुष्ट नजर आए. असल में वह गेंद स्टंप मिस कर रही थी. यदि गिल रिव्यू लेने का फैसला करते तो इस मैच में भी वह अच्छी पारी को अंजाम दे सकते थे.

अकील हुसैन ने टीम को दी अच्छी शुरुआत

विंडीज के गेंदबाज अकील हुसैन ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी. उन्होंने पहले जायसवाल को सस्ते में पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उसके बाद शुभमन गिल को भी अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया. हालांकि, इसके बाद टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. इस मैच में तिलक वर्मा ने 27 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जिसके बाद टीम अब मजबूत स्थिति में आ चुकी है.

VIDEO: वह किंग हैं… बाबर आजम को आउट करने के बाद हसन अली ने क्यों नहीं मनाया जश्न, किया खुलासा

शुभमन गिल के लिए विंडीज दौरा बुरा सपना

इस साल की शुरुआत शुभमन गिल ने शानदार तरीके से की थी. लेकिन विंडीज दौरा गिल के लिए बुरा सपना साबित हुआ है. वह टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. उसके बाद वनडे सीरीज में गिल के बल्ले से महज एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली. वहीं, टी20 में युवा बल्लेबाज 3 मैच में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए भी संघर्ष करते नजर आए.

Tags: IND vs WI, Shubman gill, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here