[ad_1]
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही उनकी जोड़ी एक्टर धनुष के साथ जमती नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष की 51वीं फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म को ‘डी51’ कहा जा रहा है। इसका निर्देशन शेखर कम्मुला करेंगे। यह पहला मौका होगा जब रश्मिका और धनुष साथ काम करते नजर आएंगे।
बता दें कि धनुष इन दिनों ‘कैप्टन मिलर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक साझा किया जा चुका है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा धनुष के पास आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी है।
[ad_2]
Source link